दीपिका पादुकोण ने 'पठान' के सेट पर की वापसी; एक साथ इन दो फिल्मों को करेंगी मैनेज!

दीपिका पादुकोण का नाम इन दिनों बैक टू बैक कई फिल्मों से जुड़ता दिख रहा है। कुछ फिल्में फिलहाल अफवाहों में है, जबकि कुछ की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। चूंकि अब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और प्रतिबंधों के साथ शूटिंग वापस पटरी पर आ गई है, एक्ट्रेस वर्तमान में दो प्रोजेक्ट्स के बीच व्यस्त हैं।

अपने शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, दीपिका से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, "एक बार जब लॉकडाउन में ढील दे दी गई और फिल्म की शूटिंग की अनुमति दे दी गई, तो दीपिका तुरंत सेट पर वापस लौट आईं।"

Deepika Padukone

सूत्र ने आगे कहा, "वह मुंबई में पठान की शूटिंग का एक शेड्यूल और शकुन बत्रा के साथ अपनी फिल्म का एक शेड्यूल पहले ही पूरा कर चुकी हैं। वह अब पठान शूट का एक और शेड्यूल शुरू करने जा रही हैं। इसके अलावा, फाइटर के लिए शुरुआती चर्चा हो चुकी हैं जबकि फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।"

बैक टू बैक शूटिंग को मैनेज करते हुए, दीपिका अपने नए प्रोग्राम, 'फ्रंटलाइन असिस्ट' के माध्यम से अपने फाउंडेशन, 'लिव लव लॉफ' और 'द दीपिका पादुकोण क्लोसेट' के माध्यम से महामारी के फ्रंट लाइन वर्कर्स की मदद करने पर भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X