MAMI के चेयरपर्सन पद से दीपिका पादुकोण ने दिया इस्तीफा, खुद बताई रिजाइन देने की वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मामी फिल्म फेस्टिवल के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI) के चेयरपर्सन पद पर दीपिका पादुकोण काफी समय से थीं। इससे पहले भी मशहूर स्टार्स इस पद को संभाल चुके हैं। दीपिका पादुकोण ने अचानक इस पद से रिजाइन क्यों दिया, इसकी वजह भी सामने आई है।
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह अपने करियर को लेकर ये फैसला ले रही हैं। आने वाली फिल्मों और बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने ये निर्णय लिया है। दीपिका पादुकोण ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि कोई और इस पद को उनसे भी बेहतर तरीके से संभालेंगे।

दीपिका पादुकोण ने इस पद के दौरान अपने अनुभव को समृद्ध बताया। उन्होंने कहा कि ये मेरा दूसरा घर था। जहां दुनियाभर का टेलेंट मौजूद है। लेकिन मुझे इस बीच ये महसूस हुआ है कि मैं अपने काम के चलते मामी को ध्यान देने में असमर्थ हूं। ऐसे में मुझे इससे विदाई लेनी ही बेहतर है। लेकिन मैंने जो सीखा है और इसके साथ जो रिश्ता बना है वह सदैव जीवंत रहेगा।

साल 2019 में दीपिका बनीं थी चेयरपर्सन
दीपिका पादुकोण ने दो साल पहले किरण राव की जगह इस पद को ग्रहण किया था। अब दो साल बाद वह अपनी मर्जी से इस पद से इस्तीफा दे रही हैं।

दीपिका किन फिल्मों में बिजी हैं
दीपिका पादुकोण कीक जल्द ही सर्कस, महाभारत जैसी 4-5 फिल्में आने वाली हैं। जिसे लेकर खुद बीच में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था।

सर्कस
रणवीर सिंह के अपोसिट सर्कस में भी दीपिका का रोल बताया जा रहा है। संभव है कि ये एक कैमियो हो। इसके अलावा पति रणवीर के साथ वह 83में भी एक छोटे से रोल में वह नजर आने वाली हैं।

फाइटर
ऋतिक रोशन के साथ भी दीपिका पादुकोण जल्द ही स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण और ऋतिक की इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं जो कि अगले साल रिलीज होगी।

पठान
पठान की वह अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू करने वाली है। एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications