दीपिका ने हटवाया रणबीर के नाम का टैटू, पुरानी बातें भी खत्म, ये तस्वीरें हैं सबूत
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की है। वहां, दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की है। शादी के 5 दिनों के बाद आज दीपिका और रणवीर बैंगलौर में रिसेप्शन पार्टी देने पहुंचे हैं। वहीं आज जब दोनों मुंबई से बैंगलौर के लिए रवाना हो रहे थे तो एयरपोर्ट पर मीडिया ने कुछ ऐसा देखा कि ये खबर सुर्खियों में छा गई। दरअसल, दीपिका की गर्दन पर बना रणबीर कपूर के नाम का टैटू गायब था।
चल रही खबरों की मानें तो दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू हटवा दिया है। वहीं ये काम उन्होंने शादी से पहले ही कर लिया था। आज जब दीपिका ने ऐसा हेयरस्टाइल किया जिससे उनकी गर्दन दिख रही थी उससे पता चला कि दिपिका ने वो टैटू हटवा दिया है। फाइनली ये विवादित टैटू उनकी शादी के बाद से अब नजर नहीं आएगा। बता दें ये टैटू उन्होंने तब बनवाया था जब वे रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं। दोनों की शादी भी लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। खैर! अब टैटू के साथ पुरानी बातें भी चली गईं।

दीपवीर 14-15 नवंबर को शादी के बाद आज बैंगलौर में रिसेप्शन पार्टी के लिए पहुंचे हैं। वहीं 28 तारीख को मुमंबई में भी दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। णवीर- दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है। दोनों की शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications