..................... Deepika Padukone's Refuses To Do Scenes With A TV Star - Hindi Filmibeat

OUCH.. टीवी स्टार हैं तो क्या.. दीपिका पादुकोण साथ नहीं करेंगी काम.. फिल्म से OUT!

By Neeti

दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' में लॉक हो चुकी हैं। यह तो हम आपको बता ही चुके हैं। दीपिका फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं। बता दें, इस फिल्म में दीपिका के साथ एक बार फिर रणवीर सिंह नजर आएंगे। रणवीर फिल्म में सुल्तान बने हैं।

Deepika Padukone

लेकिन खास बात यह है कि फिल्म में इन दो एक्टर्स के अलावा एक टीवी स्टार को भी फाइनल किया गया था। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण किसी टीवी एक्टर के साथ लवमेकिंग सीन्स करने के लिए तैयार नहीं थी। यह टीवी एक्टर फिल्म में दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाने वाले थे।

[दीपिका को मिली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म.. ऐश्वर्या राय OUT.. फाइनल है!]

इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने वाली है। पहली शेड्यूल की शूटिंग दीपिका और उनके पति की होनी है। जबकि दीपिका और रणवीर की शूटिंग अलग अलग होगी। क्योंकि दोनों किरदार फिल्म में कभी एक दूसरे नहीं मिलेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के अनुसार, फिल्म में दूसरा एक्टर भी रणवीर सिंह के टक्कर का होना चाहिए। दीपिका अपने पति के किरदार के लिए भी किसी बड़े हीरो को चाहती हैं। हम्मम.. कोई शक नहीं कि फिल्म में किसी बड़े स्टार की एंट्री से फैंस बेहद खुश होंगे।

[NO प्रियंका.. शाहरूख की 'डॉन 3' में होंगी ये 'सुपरस्टार'.. FINAL है!]

लेकिन संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक ने उस टीवी स्टार को भी कुछ सोच समझकर ही कास्ट किया होगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि पीकू और बाजीराव मस्तानी की सफलता दीपिका के सिर चढ़कर बोल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X