बॉलीवुड में लीड रोल छोड़, हॉलीवुड के साइड रोल करना चाहती हैं दीपिका!
हालांकि दीपिका ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है लेकिन फिर आखिर क्यों वो बार बार ये बात मीडिया को बता रही हैं। खैर वो जो भी हो लेकिन दीपिका के अंदर आखिर ये चाह क्यों पैदा हुई कि वो अब बॉलीवुड के लीड रोल छोड़कर हॉलीवुड के साइड रोल तक करने में अपना इंटरेस्ट दिखा रही हैं। दीपिका पादुकोण का कहना है छोटे रोल जैसी कोई बात नहीं होती। रोल का इंपोर्टेट होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। ना कि रोल की लंबाई। लेकिन दीपिका के फैंस का कहना है कि दीपिका को फिल्हाल अपने बॉलीवुड करियर पर ही ध्यान देना चाहिए। क्योंक उन्होंने इतने कम समय में इतनी मेहनत करके जो कुछ कमाया है उसे यूं ही नहीं छोड़ देना चाहिए।
दीपिका के फैंस नहीं चाहते कि दीपिका हॉलीवुड फिल्मों की तरफ मुड़ जाएं और बॉलीवुड पर कम ध्यान दें। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन भी हॉलीवुड फिल्में कर चुकी हैं और साथ प्रिंयका चोपड़ा तो बतौर हॉलीवुड सिंगर काम कर रही हैं। लेकिन जहां तक दीपिका का सवाल है तो शायद उन्हें ये लगता है कि इतने हिट फिल्में देने के बाद उनके पास बॉलीवुड में ज्यादा कुछ करने को नहीं बचा है। तो वो अपना रुख हॉलीवुड की तरफ करना चाहती हैं। ताकि उन्हें और चैलेंजिंग रोल्स मिल सकें।


Click it and Unblock the Notifications
