बॉलीवुड की सौ करोड़ी दीपिका चलीं हॉलीवुड
साल 2013 में अब तक सबसे बड़ा कमाल किया है तो वह है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने। इस साल की उनकी तीनों फिल्में रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस तीनों ने ही सौ करोड़ का बिजनेस किया है जिसके बाद दीपिका की गिनती बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में होने लगी हैं। निर्माता-निर्देशकों की लाइनें उनके घर पर आसानी से देख सकते हैं तो वहीं अब कटिली अदाओं की मालकिन दीपिका पादुकोण अब हॉलीवुड की ओर उड़ान भरने जा रही हैं।
खबर आ रही है कि हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस का पार्ट 7 से बतौर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में एंट्री कर सकती है क्योंकि हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस का पार्ट 7 की टीम फिल्म में भारतीय अभिनेत्री को चाहते हैं, जिसके लिए दीपिका के नाम की चर्चा हो रही है।
वैसे इस फिल्म के लिए हिरोईन का ऑडिशन चित्रांगदा सिंह और कंगना रनाउत ने भी दिया है लेकिन अभी तक किसी के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग इसी साल होगी क्योंकि फिल्म की रिलीज अगले साल 06 जुलाई को होने वाली है।
वैसे अपनी इस कामयाबी पर दीपिका को कोई घमंड नहीं है। वह सफलता को फिल्म के सौ करोड़ के बिजनेस से नहीं जोड़ती हैं। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर लाचिंग पर दीपिका ने मीडिया से कहा था कि उनका मानना है कि सफलता को बिजनेस से नहीं जोड़ना चाहिए। वैसे दीपिका ने कहा कि उनकी फिल्मों ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके लिए वह काफी खुश हैं लेकिन वह कभी भी सौ करोड़ के बिजनेस के बारे में नहीं सोचती हैं।
आईये देखते हैं दीपिका की दिलकश तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications