..................... दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के सूर्यवंशी ट्रेलर पर लेट पहुंचने पर की बात | Deepika padukone reacts to ranveer Singh’s sooryvanshi trailer late entry - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण ने नहीं दिया रणवीर सिंह के झूठ में साथ, अक्षय कुमार ने मंगवाई माफी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ जहां अक्षय कुमार और अजय देवगन, रणवीर सिंह को सूर्यवंशी ट्रेलर लॉन्च पर 40 मिनट लेट पहुंचने पर खरी खोटी सुनाते दिखे। मज़ाक में ही सही लेकिन दोनों सीनियर एक्टर्स ने रणवीर को इस बात के लिए शर्मिंदा किया।

वीडियो में रणवीर कहते दिखे, मैं बहुत दूर से आता हूं, बीवी टाउन में रहती है सर। अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर की इस बात पर उनका साथ ना देने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर उनकी पोल खोल दी।

deepika-padukone-reacts-to-ranveer-singh-s-sooryvanshi-trailer-late-entry

दीपिका पादुकोण ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - बीवी टाऊन में रहती है लेकिन टाईम पर पहुंचती है। गौरतलब है कि सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉन्च पर सब लोग समय पर पहुंच गए थे और रणवीर सिंह का इंतज़ार कर रहे थे।

उनके आते ही अक्षय कुमार ने कहा कि ये आज के एक्टर हैं जो चार चार सीनियर लोगों को यहां 40 मिनट से इंतज़ार करवा रहे हैं। इसके बाद रणवीर कान पकड़ कर उठक बैठक करते दिखे।

हालांकि पूरे इवेंट में अक्षय कुमार रणवीर सिंह को इस बात के लिए शर्मिंदा करते रहे। कई जगह तो अक्षय और अजय ने उन्हें बोलने तक नहीं दिया। वैसे रणवीर सिंह का Over the Top एटीट्यू़ड काफी समय से बॉलीवुड में फेमस हैं।

यहां देखिए उनके कुछ और बचकाने किस्से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X