..................... Deepika Padukone reacts to My choice video controversy - Hindi Filmibeat

VIDEO: देखिए दीपिका ने #MyCHoice पर रखी अपनी 'VOICE'

[बॉलीवुड समाचार] दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपने अति विवादित #MyChoice वीडियो पर अपनी राय रखी है। वोग के लिए शूट किया गया माय चॉइस वीडियो महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखना चाहता था लेकिन दीपिका के हिस्से कई ऐसी लाइनें आईं जिनकी वजह से उन्हें विवादों में घिरना पड़ा। लेकिन दीपिका का कहना है कि कोई भी उनसे उनकी राय जानने नहीं आया और उन्हें बेवजह अपनी बात रखने की आदत नहीं है।

दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि जब होमी अदाजानिया उनके पास स्क्रिप्ट लेकर आए थे तब ही उन्होंने कई लाइनों पर आपत्ति जताई थी पर उनका काम अपने डायरेक्टर की बात सुनना है। लोगों ने बिना उनका पक्ष जाने बस उन्हें गुनहगार साबित कर दिया।

इतना ही नहीं किसी ने ये भी ज़रूरी नहीं समझा कि उनसे आकर पूछे कि वो वीडियो में क्या और क्यों कह रही है। बस उनका मज़ाक उड़ाना लोगों का ज़्यादा आसान लगा। देखिए दीपिका की पूरी बात -

<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/W04s92zh3VQ" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X