आखिरकार बोलीं 'पद्मावती'.. 'ये फिल्म रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता'
कई बॉलीवुड स्टार्स इस फिल्म के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। हाल ही में फिल्म में पदमावती की भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण ने मामले पर दमदार बयान दिया है।
Recommended Video

इन दिनों रिलीज से पहले ही फिल्म पद्मावती सोशल मीडिया पर छाई है। प्रमोशन की वजह से नहीं बल्कि जबरदस्त विवाद की वजह से। फिल्म को रिलीज नहीं करने देने की धमकी मिली है। जिसके बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई बॉलीवुड स्टार्स इस फिल्म के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। हाल ही में फिल्म में पदमावती की भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण ने मामले पर दमदार बयान दिया है।
जहां एक तरफ करणी सेना, ब्रह्म सेना, जय राजपुताना संघ और अब राजस्थान के राजनेता सहित रॉयल फॅमिली इस फिल्म का विरोध कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई दिग्गज फिल्म और संजय लीला भंसाली के समर्थन में उतर रहें हैं।

वहीं हाल ही में इस पूरे मामले पर बयान देते हुए लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा है कि 'मेरी फिल्म पद्मावती को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता।' उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है वो काफी भयावह है और लोगों को उपद्रव मचाकर क्या मिल रहा है। उन्होंने सफाई देते हुए ये भी कहा कि सभी को कम से कम सेंसर बोर्ड पर तो भरोसा रखना चाहिए।
बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई लोगों ने मिलकर फिल्म के सेट पर आग लगा दी थी। जिसके कारण फिल्म का काफी नुकसान उठाना पड़ा था और रिलीज डेट पर भी असर पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications