फीफा वर्ल्डकप में ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी? दे डाला ऐसा जवाब!

deepika padukone

Recommended Video

Deepika Padukone बिकिनी के बाद अपने Fifa 2022 look को लेकर हुईं Troll, Dress देख लोगों ने लगाई class

दीपिका पादुकोण हाल ही में जब फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची थीं तो उनको लेकर कई तरह की बातें हुईं थीं। लेकिन सबसे ज्यादा वो अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं थीं और लोगों ने जमकर इसका मजाक बनाया था। लेकिन अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने आउटफिट पर बात करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं। हालांकि दीपिका पादुकोण का ये वीडियो मैच के दौरान का ही है लेकिन लोग इसको अभिनेत्री की ट्रोलिंग से जोड़कर देख रहे हैं।

इस क्लिप की बात करें तो इसमें अभिनेत्री.. फुटबॉल, किताबों और कागजों पर अपना ऑटोग्राफ देती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी कहा है वो इस ट्रॉफी को अनवील करने से पहले काफी ज्यादा डरी हुईं थीं और उनको घबराहट हो रही थी।

लुई वुइटन के डिजायन किए हुए कपड़ों को लेकर उन्होने कहा, जिस तरह से ये ड्रेस डिज़ाइन किया गया था, इसमें वो बिल्कुल सहज महसूस कर रही हैं। ये ड्रेस वाकई में कमाल की है।

बस फिर क्या था दीपिका को लेकर सोशल मीडिया पर चलने लगा कि उन्होने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के प्रमोशन को लेकर फीफा वर्ल्डकप में पहुंची थीं।

उन्होने ये भी बताया कि ये पहली बार था जब वो फीफा के लिए गईँ थीँ। पठान की बात करें तो इस वक्त उनके गाने बेशरम रंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसको लेकर भी दीपिका काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X