रणवीर ने गाया रोमांटिक गाना..दीपिका का मिलियन डॉलर रिएक्शन..आप भी देख लीजिए
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों बॉलीवुड के सबसे फेवरिट कपल में से एक हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं दोनों की शानदार बॉन्डिंग दिख जाती है। यही कारण है कि उनकी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री पसंद की जाती है।
हाल में दीपिका पादुकोण एक प्रोग्राम में पहुंची जहां कुछ ऐसा हुआ कि दीपिका पादुकोण शरमाने और BLUSH करने से खुद को रोक नहीं पाईं। दरअसल प्रोग्राम में रणवीर सिंह का एक वीडियो चलाया गया जिसमें रणवीर सिंह "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..." गाते नजर आ रहे हैं और इसे देखकर दीपिका ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।
A post shared by RanveeriansWorldwide (@ranveeriansfc) on
ये वीडियो वाकई काफी मजेदार है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। दोनों साथ में रामलीला और बाजीराव मस्तानी में नजर आ चुके हैं और अब दर्शक उनकी अगली फिल्म पद्मावती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो बुरी तरह कंट्रोवर्सी का शिकार हुई है।
बहरहाल अभी तक पद्मावती रिलीज होने की कोई नई रिलीज डेट नहीं सामने आई है। लेकिन दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि शायद फिल्म जल्द रिलीज हो।


Click it and Unblock the Notifications