बहन के साथ तिरुमाला पहुंची दीपिका पादुकोण, भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर से वायरल हुआ वीडियो!

Deepika Padukone At Tirumala- शाहरुख खान ने वैष्णों देवी मंदिर जाकर एक नया ट्रेंड शुरु किया है और इस नक्शेकदम पर दीपिका पादुकोण भी चल रही हैं। इस वक्त एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें अभिनेत्री को भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।
दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा के साथ तिरुमाला पहुंची हैं। जैसे ही उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आईं लोग हैरान हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान फाइटर एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो उन्होने काले रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था और उसे मैसी बन में बांध रखा था।
रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेत्री आज श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा करेंगी। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को एएनआई ने साझा किया है और इसपर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तिरुमाला में कोई ड्रेस कोड नहीं है? जिम जा रहे हैं या प्रार्थना करने?''
एक ने लिखा, ''ठेठ मटर ब्रेन्ड बॉलीवुडिया .. काले कपड़ों में मंदिर नहीं जाता कोई।'' एक ने लिखा, ''मतलब सिस्टर को लॉन्च करना है अब?'' एक का कहना था, ''पिछले कुछ समय से इन अभिनेता/अभिनेत्रियों को मंदिरों में तेजी से देखा जा रहा है??.. क्या इनमें कोई छुपी हुई भक्ति है??''
इस तरह से लोग उनके इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर दीपिका पादूकोण अपनी फिल्म 'फाइटर' को लेकर बिजी हैं।
इसके बारे में बात करते हुए, फैंस की एक्साइटमेंट को और भी अधिक बढ़ाते हुए, निर्माता फिल्म का पहला गाना 'शेर खुल गए' जारी करने के लिए तैयार हैं। पहली बार दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications