Deepika Padukone ने इस थिएटर में अचानक मारी एंट्री, Pathaan पर फैंस के रिएक्शन देखने..

deepika padukone

पठान की रिलीज के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण काफी चर्चा में है और साथ ही अभिनेता जॉन अब्राहम के फैंस भी उनका ये अंदाज देखकर काफी खुश हैं। इस बीच कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन जो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने किया वो सबसे शानदार था क्योंकि वो फैंस का रिएक्शन जानने के लिए गेयटी गैलेक्सी में पहुंच गई थीं। इस वक्त उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री को इस दौरान ब्लैक कैजुअल्स में देखा गया और उन्होने एक टोपी और मास्क भी पहना हुआ था। इस दौरान थिएटर से बाहर निकलते हुए सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उन्हे सुरक्षा दी हई। फिल्म पठान ने रिलीज होकर कमाल कर दिया है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए रिकॉर्ड बना रही है।

फिल्म ने 400 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े को पहले ही पार कर लिया है। रिलीज होने के चार दिनों में इसने भारत में ₹265 करोड़ और विदेशों में ₹164 करोड़ जमा किए हैं। यह भारत में सबसे तेजी से 250 करोड़ रुपये पार करने वाली फिल्म भी है।

बाहुबली 2, केजीएफ 2, दंगल को मील का पत्थर हासिल करने में अधिक समय लगा था। दीपिका पादुकोण इस वक्त काफी अच्छी फिल्में कर रही हैँ। वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण इस वक्त फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन नजर आने वाले हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कुछ तगड़े धमाके करती नजर आने वाली है और इसके लिए उन्होने पूरी तैयारी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X