दीपवीर की Wedding Pics सबसे पहले, खत्म हुआ लंबा इंतजार, देखकर उछल पड़ेंगे आप
आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फाइनली शादी हो रही है। शादी के कार्ड पर लिखी डेट्स के मुताबिक 14 और 15 तारीख को दोनों की शादी दो अलग-अलग रिवाजों से की जाएगी। पंजाबी और कोंकणी.. यानी शादी की रस्में आज भी जारी रहेंगी। इसी बीच कल रात दीपवीर की शादी की कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं। इन धुंधली तस्वीरों ने फैंस की बेताबी और भी बढ़ा दी है लेकिन शायद दीपवीर फैंस को और निराश नहीं करना चाहते हैं और इसीलिए वे जल्द ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करने वाले हैं। यहां तक की दोनों ने तस्वीरें शेयर करने का दिन और वक्त भी तय कर लिया है।
[LEAKED PICS: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की पहली तस्वीरें, मोबाईल बैन के बावजूद वायरल]
बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर शादी के तुरंत बाद ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करना चाहते थे लेकिन दोनों की शादी शूट कर रही कंपली वेडिंग फिल्मर से उनकी बातचीत हुई जिसके बाद तय हुआ कि शादी की तस्वीरें आज शाम 6 बजे शेयर की जाएंगी। जी हां! दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरें आज शाम 6 बजे तक आ जाएंगी। फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी तो हो ही नहीं सकती। बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए फैंस दीपवीर की तस्वीरें नहीं आने की निराशा जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि कल यानी 14 नवंबर को दीपवीर की शादी कोंकणी रिवाजों से की गई है औक आज इन दोनों की आनंद कारज की रस्म अदा की जाएगी। आज दोनों की शादी रणवीर सिंह की फैमिली द्वारा सिंधी रिवाजों से की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











