..................... Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding venue first picture from Italy is going viral - Hindi Filmibeat

इटली से दीपिका-रणवीर की शादी की First Pic, इतनी शानदार कि देखते रह जाएंगे

इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल बने हुए हैं, हो भी क्यों न दोनों की शादी तारीख करीब आ गई है। हाल ही में दोनों को ही एयरपोर्ट पर इटली रवाना होते हुए देखा गया है। अब इंतजार है तो बस दीपिका और रणवीर की शादी की शानदार तस्वीर की.. शादी की तस्वीर को तो अभी थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं दीपिका-रणवीर की शादी की एक ऐसी खास तस्वीर जिससे आपको इस ग्रैंड शादी का अंदाजा लग जाएगा। ये तस्वीर उनकी शादी की शुरूआत यानी पहली तस्वीर मानी जा सकती है।

[एक और 'बाहुबली' तैयार, 2018 का सबसे बड़ा Dhamaka, जबरदस्त ट्विस्ट के साथ!]

ये तस्वीर इटली में उनकी शादी के वेन्यू की है। जी हां! दीपवीर की ग्रैंड शादी जिस जगह होने वाली है वहां की पहली तस्वीर आ गई है और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बेलवियानेलो में पूरी होगी। यहां की पहली तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं। इससे पहले हम आपको बता चुके हैं कि दीपवीर की शादी में सिर्फ 4 खास मेहमान ही शामिल होंगे। ये चार लोग हैं- शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और फराह खान। दोनों की शादी की रस्में 14 और 15 नवंबर को होंगी।

deepika-padukone-ranveer-singh-wedding-venue-first-picture-from-Italy-is-going-viral

बता दें कि खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी में साउथ और नॉर्थ रीति-रिवाजों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा क्योंकि दीपिका कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं वही रणवीर सिंह पंजाब से। 14 नवंबर को इनकी शादी साउध इंडियन रीति-रिवाज से होगी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से होगी। बहरहाल, आगे देखें दीपिका और रणवीर की 10 शानदार तस्वीरें जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री इतनी क्यूट है कि शायद ही बॉलीवुड में ऐसा दूसरा कपल मिले-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X