दीपिका - रणवीर का धमाकेदार संगीत - ये गाना गाते हुए रणवीर सिंह ने मारी एंट्री
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकण रीति रिवाज़ों के साथ एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी है जिसके बाद, दोनों के संगीत का ज़बरदस्त फंक्शन शुरू हो चुका है। इस सेरेमनी में परफॉर्म करने पहुंची थीं सिंगर हर्षदीप कौर। इस फंक्शन की शुरूआत की रणवीर सिंह ने अपनी एंट्री के साथ। दीपिका के लिए रणवीर ने अपनी ही फिल्म के गाने पर एंट्री ली।
पार्टी में मौजूद एक सूत्र ने एक मशहूर पोर्टल को बताया कि रणवीर ने गुंडे के गाने तूने मारी एंट्री पर नाचते गाते एंट्री ली। इसके अलावा संगीत में मेहंदी नी मेहंदी, गुड़ नाल इश्क मिट्ठा, काला शाह काला, मेहंदी है रचने वाली जैसे गानों की डिमांड रही। इसके साथ ही फंक्शन में पंजाबी और सिंधी गानों का तड़का लगा।

आज ही दीपिका पादुकोण की मेहंदी की रस्म भी है। कल यानि कि 14 नवंबर को दोनों कोंकण रीति रिवाज़ के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे जिसके बाद, 15 को भव्य तरीके से सिंधी शादी होगी। इस शादी में रणवीर सिंह घोड़ी पर ना बैठकर, प्लेन से आने वाले हैं। हालांकि दोनों की शादी में कई मेहमानों का नाम सामने आ रहा था।
लेकिन अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान, संजय लीला भंसाली, फराह खान, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। खबरों के अनुसार, इटली केवल दोस्तों और परिवार के 40 सदस्य ही पहुंचे हैं। इस शादी के बाद दीपिका - रणवीर 21 को बेंगलुरू और 28 को मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे।
ये शादी का जश्न 1 दिसंबर को बॉलीवुड के दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद खत्म होगा। वैसे देखिए इस कपल के कुछ बेस्ट Moments


Click it and Unblock the Notifications
