उधर दीपिका - रणवीर की शादी की रस्में शुरू और इधर दीपिका का लाखों का मंगलसूत्र वायरल

Recommended Video

Deepika Padukone & Ranveer Singh Wedding: Deepika's bridal Mangalsutra costs Rs 20 lakh | FilmiBeat

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में इटली मेंं शुरू हो चुकी हैं। जहां, संगीत की फंक्शन मिलान में 14 नवंबर को होगा वहीं दोनों 15 तारीख को लेक कोमो में सात फेरे लेंगे। हालांकि दीपिका रणवीर ने पहले ही तय किया है कि उनकी शादी की कोई तस्वीरें बाहर नहीं जाएंगी इसलिए फैन्स ने एक बार फिर उनके मंगलसूत्र पर ही डिसकशन शुरू कर दिया है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने पिछले हफ्ते ही अपना मंगलसूत्र फाइनल कर लिया था और इस मंगलसूत्र की कीमत है 20 लाख रूपये। इस मंगलसूत्र पर एक हीरा है और दीपिका ने इसे मुंबई में ही अंधेरी की एक ज्वेलरी शो रूम से खरीदा है। वैसे दीपिका के कुल गहनों की कीमत का अंदाज़ा भी आप नहीं लगा सकते।

deepika-padukone-ranveer-singh-wedding-here-is-the-mangalsutra-price

बात की जाए शादी की तो खबर है कि दूल्हा यानि कि रणवीर सिंह अपनी बारात लेकर घोड़ी के बजाय प्लेन से आने वाले हैं। अब इस शादी में कितना तड़का लगेगा, कौन पहुंचेगा और तस्वीरें बाहर आएंगी या नहीं, ये तो कल पता चल ही जाएगा।

तब तक फैन्स केवल इस शादी की बात करके ही खुश हैं। दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को 6 साल डेट किया है और अब वो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है कि दीपिका पादुकोण एक बेहद खूबसूरत दुलहन बनेंगी।

वैसे आपको दिखाते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत दुलहनों की पहली तस्वीर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X