दीपिका और रणवीर को मिल गया सपनों का आशियाना, शादी के बाद दोनो इस शहर में रहेंगे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकीं है और खबर है कि आज उनकी संगीत सेरेमनी है। गौरतलब है कि 14-15 नवंबर को दोनो शादी के बंधन में बंद जाएंगें। गौरतलब है कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई में ही रहेंगें और खबर है कि उनके सपने का आशियाना खरीदा भी जा चुका हैं। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सुर्खियों में बात चल रही है।
पत चला है कि दीपिका पादुकोण ने मुंबई के सुबुरबन इलाके में एक घर लिया है जहां दोनो शादी के बाद रहने वाले हैं। बता दें कि दोनो का परिवार और करीबी दोस्त शादी के लिए इटली पहुंच चुके है जहां दोनो की शादी होगी और जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद दोनो मुंबई वापस आएंगे और 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी होगी।

इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और काफी बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है। दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा थी और दोनो ने कभी इस बात को पब्लिकिली नहीं माना था।
हालांकि काफी समय से दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनो ने साथ में मिलकर कई फिल्मों में काम किया और फिल्में काफी बड़ी हिट साबित हुईं थी।
उनकी हालिया रिलीज फिल्म पद्मावत ने तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और दोनो की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। फिलहाल जल्द ही दोनो शादी के अटूट बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications