UPDATE: सात फेरों के बंधन में बंधे रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण, कोंकणी रीति रिवाज से हुई शादी

Recommended Video

Deepika Padukone and Ranveer Singh are now officially MARRIED | FilmiBeat

बॉलीवुड सुपरस्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार आज दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की है। जबकि गुरुवार को सिंधी परंपरा से फेरे लेंगे। दोनों की शादी की एक भी तस्वीर अब तक बाहर नहीं आई है। जिसे लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं।

करोड़ों की यह बॉलीवुड शादी- हर घंटे इतना हो रहा है खर्च!

रणवीर- दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है। यहां काफी सेक्यूरिटी रखी गई है, ताकि एक भी तस्वीर लीक ना हो पाए। यहां तक की मेहमानों को भी मोबाइल रखने की मनाही है। मंगलवार को यहीं पर संगीत सेरेमनी, मेहंदी और सगाई हुई।

Deepika Padukone Ranveer Singh

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर इंडिया में फैन्स के बीच उत्सुकुता बनी हुई है। फिलहाल दीपिका- रणवीर की तस्वीर तो बाहर नहीं आई है.. लेकिन शादी के डेकोरेशन की तस्वीरें हमारे हाथ लगी है.. जो कि बेहद खूबसूरत है।

शादी में दीपिका पादुकोण ने सब्यासाची की साड़ी पहनी है। इस मौके पर दीपिका- रणवीर के परिवार और कुछ करीबी मिल शामिल रहे। जबकि शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, करण जौहर आदि भी इटली पहुंच चुके हैं।

कोई शक नहीं कि दीपिका- रणवीर की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर- दीपिका शादी की तस्वीर कब तक शेयर करेंगे। फिलहाल हमारी ओर से उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X