लो भई! शादी तय हुई नहीं कि बवाल शुरू, ट्रोल हो गए दीपिका-रणवीर, हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे आप
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर और फिर शादी को लेकर सारी अफ्वाहों पर अब विराम लग गया है.. अरे भई! दोनों की शादी जो तय हो गई है और अब तो खुलेआम ऐलान भी हो गया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने शादी का कार्ड शेयर करते हुए बेहद सिंपल और सोबर तरीके से अपनी शादी की तारीख फैंस के साथ शेयर की। ये कार्ड सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया और वायरल होते ही दीपिका-रणवीर ट्रोल भी हो गई। जी हां! दोनों ट्रोल हो गए इस कार्ड के कारण।
[2 बड़े क्रिकेटर- अमीर बिजनेसमैन से बॉलीवुड सुपरस्टार तक, इन 8 लोगों से रहा दीपिका पादुकोण का अफेयर]
दरअसल, सोशल मीडिया पर दो कार्ड शेयर किए गए हैं। एक में हिंदी में शादी की तारीख का ऐलान है तो दूसरे में अंग्रेजी.. वहीं हिंदी वाले कार्ड में दीपिका पादुकोण का नाम गलत प्रिंट हो कर 'दीपीका' हो गया है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं शादी के कार्ड पर दो तारीखें लिखी हुई हैं, इस पर लोगों ने सवाल कर डाला कि दो दिन कौन शादी करता है? जहां एक तरफ फैंस खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ दोनों को ट्रोल भी खूब किया जा रहा है।

वहीं कार्ड में कहीं भी वेन्यू का जिक्र नहीं है, इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर लोग परेशान हैं। बहरहाल, जो भी हो फाइनल लोगों की सबसे फेवरेट जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। तो चलिए इसी बात पर हम आपको दिखाते हैं दीपिका और रणवीर की 10 शानदार तस्वीरें जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री इतनी क्यूट है कि शायद ही बॉलीवुड में ऐसा दूसरा कपल मिले-


Click it and Unblock the Notifications











