रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वेलेंटाइन डे प्लान- फिल्मों से छुट्टी लेकर रोमांटिक वेकेशन पर
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर दोनों ने वेलेंटाइन डे पर साथ में समय बिताने का फैसला लिया। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पासपोर्ट की फोटो शेयर कर बताया कि दोनों बाहर घूमने जा रहे हैं।
रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' और फिल्म '83' जैसी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं तो वहीं दीपिका हाल में ही 'छपाक' फिल्म में नजर आईं। इस बीच दीप-वीर जोड़ी ने रोमांटिक वेकेशन का प्लान बनाया है।

बताया जा रहा है कि दोनों वेलेंटाइन पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा सकते हैं। खैर कुछ देर बाद फोटो आ जाएगी तो ही साफ हो पाएगा कि दोनों छुट्टी मनाने कहां गए हैं।
deepika padukone ranveer singh valentine day celebration photo video social media दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह शादी वेलेंटाइन डे फोटो वीडियो फिल्म मूवी


Click it and Unblock the Notifications