दीपिका-रणवीर की पद्मावती के सेट पर कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान की गई है कड़ी सुरक्षा। दीपिका रणवीर और शाहिद का लुक लीक न होने के लिए उठाया ये कदम।
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्ममावती की शूटिंग शुरू हो चुकी है। और फिल्म के लिए रणवीर और दीपिका का लुक लीक न हो जाए इसको ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। संजय लीला भंसाली ने साफ बोल दिया है कि दीपिका और रणवीर का ऑनस्क्रीन लुक किसी भी सूरत में लीक नहीं होना चाहिए।

जानकारी के अनुसार संजय लीला भंसाली फिल्म में रणवीर और दीपिका का ऐसा लुक लेकर आए हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यही कारण है कि सेट पर कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं ताकि उनका लुक लीक न हो जाए।
रोमांटिक नहीं..ऐसी फिल्में करना चाहती हैं आलिया भट्ट..खुद किया खुलासा
सूत्रों की मानें तो सुरक्षा के लिहाज़ से सिक्योरिटी गार्ड होने के साथ साथ दीपिका रणवीर और शाहिद को वेनिटी वैन से उनके गार्ड्स अस्थाई टेंट की आड़ में लेकर अाएंगे।
आपको बता दें कि दीपिका इससे पहले भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला रामलीला में इसी तरह के किरदार निभा चुकी हैं। अब इंतज़ार है तो बस पद्मावती का।


Click it and Unblock the Notifications