मेहमानों से गिफ्ट नहीं लेंगे दीपिका और रणवीर, रिसेप्शन कार्ड में लिखा कारण, फैंस हो जाएंगे खुश
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा है और तैयारियां काफी जोरों से चल रहीं है। 14-15 नवंबर को दोनो शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे जिसको लेकर दोनो काफी समय से इंतजार कर रहें है। हाल ही में दोनो की शादी को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपने इसके पहले नहीं सुनी होगी। दअरसल दोनो का ये फैसला है कि वो अपनी शादी के रिसेप्शन के दौरान किसी भी तरह का तोहफा नहीं लेना चाहते हैं।
इसके पीछे एक बड़ा और नेक कारण है जिसको जानने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगें। रिसेप्शन के कार्ड में दीपवीर के द्वारा ये अनुरोध किया गया है कि कोई भी उनके लिफ्ट ना लाए और कोई लाना चाहता है दो वो उसको उस संस्था को दान कर दे जिससे दोनो जुड़े हुए हैं।

जी हां इस संस्था के लिए वो अपने गिफ्ट्स की चैरिटी करना चाहते हैं जो कि काफी ज्यादा नेक ख्याल है। इस खबर के सामने आने के बाद काफी ज्यादा चर्चा में ये विचार चल रहा है और लोग इसको सराह रहें है।
गौरतलब है कि शादी के बाद मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दीपवीर पार्टी की इंतजाम करेंगे जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं। खबर है कि 28 नवंबर को मुंबई में शादी का रिसेरप्शन होना तय किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
