DeepVeer Reception: सारा अली खान, रानी मुखर्जी, दिशा पटानी ने चलाया जादू- खूबसूरत PICS
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के बाद आज शनिवार को बॉलीवुड सितारों के लिए खास रिसेप्शन पार्टी रखा गया है। पार्टी में बॉलीवुड मेहमानों का आना भी शुरु हो चुका है और यहां का आलम बताया नहीं जा सकता। सभी सितारे एक से बढ़कर एक लग रहे हैं। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेसस बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।
सारा अली खान, दिशा पटानी और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने तो एंट्री के साथ ही सबका दिल जीत लिया। सभी की आंखें उनकी ओर ही मुड़ गई। वेस्टर्न ड्रेस में सारा काफी स्मार्ट दिख रही हैं, जबकि कांजीवरम साड़ी पहने रेखा हमेशा की तरह खूबसूरती की मिसाल।

रणवीर- दीपिका दोनों ही बॉलीवुड सुपरस्टार्स हैं.. लिहाजा कहना गलत नहीं होगा कि लगभग पूरा ही बॉलीवुड परिवार यहां इनकी खुशियों में शामिल होने पहुंच रहा है। रणवीर- दीपिका ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की है। वहां, दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की है।


Click it and Unblock the Notifications











