रणवीर - दीपिका का शानदार रिसेप्शन कार्ड, देखिए मशहूर बॉलीवुड कपल्स के शादी का कार्ड
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी, 13 - 14 नवंबर को इटली में होने जा रही है और इसके बाद दोनों अपने छोटे से हनीमून पर निकल जाएंगे। लेकिन लौटकर आते ही, दीपिका और रणवीर सिंह दो रिसेप्शन देंगे। एक मुंबई के दोस्तों के लिए और दूसरा बेंगलुरू के दोस्तों के लिए।
अब एक रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर पिंकविला के ज़रिए बाहर आ चुकी है जिसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैन क्लब्स लगातार शेयर कर रहे हैं। ये कार्ड रणवीर के माता पिता - अंजू भवनानी और जगजीत सिंह भवनानी की तरफ से हैं और इस कार्ड की तस्वीर से आखिरकार ये फाइनल हो गया है कि दोनों का मुंबई रिसेप्शन , 28 नवंबर को, ग्रांड हयात होटल से होगा।

हाल ही में दीपिका रणवीर, एक साथ इटली रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर दीपिका और उनके परिवार का स्वागत करते हुए रणवीर सिंह अपने बूमबॉक्स पर मेहंदी लगा के रखना बजा रहे थे जिससे साफ है कि अपनी शादी के लिए वो दुलहन से ज़्यादा उत्साहित हैं।
पिछले हफ्ते, दीपिका और रणवीर के घर में रस्में हो चुकी हैं। जहां दीपिका के बेंगलुरू आवास पर नंदी पूजा का आयोजन हुआ वहीं रणवीर सिंह के मुंबई आवास पर हल्दी की रस्म का आयोजन हुआ। शादी से निपटने के बाद, रणवीर सिंह तुरंत ही सिंबा के प्रमोशन में जुट जाएंगे।
आप एक बार देख ही लीजिए सुपरस्टार्स की शादी के कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications
