दीपिका और रणवीर की शादी की पहली सालगिरह, शुरू हो गई तैयारी, जानिए डीटेल्स
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं और इस मौके पर उनका प्लान सुनकर कोई भी बस उन पर और फिदा हो जाएगा। दरअसल, दीपिका और रणवीर ने इस मौके को बेहद खास बनाने का सारा इंतज़ाम कर लिया है।
दीपिका और रणवीर अपने पूरे परिवार के साथ 14 तारीख को पहले बालाजी और पद्मावती मंदिर में मत्था टेकेंगे और इसके बाद पूरा परिवार 15 तारीख को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेगा। चूंकि दोनों ही इस समय व्यस्त हैं, 15 को ही पूरा परिवार वापस आ जाएगा।

दिलचस्प ये है कि दीपिका रणवीर ने अपनी सालगिरह भी शादी की तरह दो दिन मनाने का फैसला किया है। 14 को जहां, दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी की थी वहीं 15 को दोनों ने सिंधी रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए थे।
दीपिका और रणवीर की शादी का एलबम तो आज भी इंटरनेट पर उतना ही वायरल है। दोनों अपनी शादी में इतने प्यारे लग रहे थे कि पूछिए ही मत। आपको भी दिखाते हैं उनकी शादी का एलबम।


Click it and Unblock the Notifications