PICS: गृह प्रवेश से पहले चहकती दिखीं दीपिका, वायरल हुई रणवीर सिंह की मेहंदी की तस्वीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सुबह ही इटली से शादी करके मुंबई लौटे। अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के घर में गृह प्रवेश कर लिया है और उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। दीपिका पादुकोण का स्वागत करने के लिए रणवीर सिंह का पूरा परिवार, रणवीर सिंह के अपार्टमेंट में पहुंचा।
वहीं अपार्टमेंट के बाहर भी मीडिया का पूरा जमावड़ा लगा था लेकिन दीपिका और रणवीर ने वहां रूककर सबका अभिवादन किया। इतना ही नहीं, दोनों ने रणवीर के अपार्टमेंट के बाहर भी जब तक फोटोग्राफर्स का दिल नहीं भरा, तब तक तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान, दीपिका के लुक से ध्यान हटकर सबका ध्यान रणवीर सिंह की मेहंदी पर चला गया।

वहीं इससे पहले, दीपिका और रणवीर की शादी से एक और तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपने नए परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाती नज़र आईं। इस तस्वीर में पूरा भवनानी परिवार नज़र आ रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर, पारंपरिक कोंकण परिधानों में दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ, फोटो ज़ूम करने पर सबका ध्यान गया कि किस तरह दीपिका ने अपनी सास का हाथ पकड़ रखा है। शादी से और तस्वीरें धीरे धीरे आती ही रहेंगी। तब तक ले चलते हैं आपको दीपिका के गृह प्रवेश पर, रणवीर सिंह के अपार्टमेंट के बाहर -


Click it and Unblock the Notifications
