प्रेग्नेंट Deepika पर उमड़ा लोगों का हुजूम, पत्नी को इस तरह एक्सीडेंट होने से बचाते रहे Ranveer Singh

Deepika Padukone Ranveer Singh

Deepika Ranveer Video: बॉलीवुड की ए-लिस्ट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन काफी हलचल मचा दी। जैसे ही उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की तो उनके फैंस और दोस्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका रणवीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

दीपिका रणवीर को बीती रात जामनगर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। दोनों ने सफेट आउटफिट से ट्विनिंग की हुई थी। दीपिका ने सफेद टॉप और मैचिंग पलाज़ो पहना था और ऊपर से उन्होंने सफेद कार्डिगन पहना हुआ था। भूरे रंग के स्लिंग बैग और डार्क सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, रणवीर ने टी-शर्ट, पैंट, जूते और एक टोपी के साथ एक प्योर व्हाइट लुक लिया। दोनों साथ में काफी कूल लग रहे थे।

दापिका रणवीर जब जामनगर पहुंचे तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया, लेकिन इस दौरान रणवीर दीपिका की सुरक्षा की ढाल बने रहे और उन्हें भीड़ से बचाने की कोशश करते रहे। होने वाली मम्मी को वो जैसे-तैसे गाड़ी तक ले गए और फिर वे दोनों वेन्यू के लिए रवाना हो गए।

प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद जब ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार दिखाई दिया तो पपराज़ी ने इनका फूलों के गुलदस्ते और मीठे के साथ स्वागत किया। दीपिका ये देखकर काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने फूलों को स्वीकार किया और साथ ही मीठा भी खाया और रणवीर को भी खिलाया।

यह खुशखबरी दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आई है, जब एक्ट्रेस को 77वें बाफ्टा पुरस्कारों में अपने पेट को कवर करते हुए फोटो खींचा गया था, जिसमें उन्होंने एक प्रेजेंटर के रूप में हिस्सा लिया था।

गुरुवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, कपल ने कहा कि बच्चा सितंबर में आने वाला है। आपको बता दें, 38 वर्षीय दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए और अब शादी के पांच साल बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी प्लान की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, यह कपल अगली बार रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में एक साथ दिखाई देगा, जिसमें लीड रोल अजय देवगन निभा रहे हैं। इसके अलावा, रणवीर 'डॉन 3' में भी एक्टिंग करेंगे और दीपिका 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X