..................... Deepika Padukone Ranveer Singh luxury destination wedding budget Deepika ranveer spent 77 crores on 37 guests - Hindi Filmibeat

37 मेहमानों पर खर्च किए 77 करोड़! कपूर खानदान ने किया रिजेक्ट फिर इस एक्ट्रेस ने RK की नाक के नीचे की ऐसी शादी

Deepika Padukone Ranveer Singh

Bollywood Luxury Wedding: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी शादी पर दिल खोलकर पैसा खर्च किया। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली तक, इन सभी ने अपनी शादियों को यादगार बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कपल ऐसा भी है जिसकी शादी में मेहमान तो सिर्फ 37 आए थे, लेकिन फिर भी खर्च करोड़ों में हुआ? आज हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की, जो बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है।

सबसे महंगी बॉलीवुड शादी

दीपिका और रणवीर की शादी 14-15 नवंबर 2018 को इटली के खूबसूरत लेक कोमो में हुई थी। यह शादी इतनी प्राइवेट थी कि इसमें सिर्फ 37 से 40 मेहमान ही शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि इस शादी का खर्च लगभग 77 करोड़ रुपये था। इसमें से बड़ा हिस्सा विला के किराए पर खर्च हुआ था। विला डेल बाल्बियानेलो को एक हफ्ते के लिए किराए पर लिया गया था, जिसका किराया लगभग 1 करोड़ रुपये था।

शादी की डिटेल्स

यह शादी दो दिनों तक चली थी। पहले दिन कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी हुई और दूसरे दिन सिंधी रीति-रिवाजों से। शादी में सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम थे कि मेहमानों को फोन भी ले जाने की इजाजत नहीं थी, ताकि कोई भी फोटो लीक न हो।

शादी में दीपिका ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। रणवीर भी उसी डिजाइनर की कांजीवरम शेरवानी में नजर आए थे।

दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी

इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। 6 साल की डेटिंग के बाद, 2018 में उन्होंने शादी कर ली। हाल ही में दोनों ने अपनी पहली बेटी दुआ पादुकोण-सिंह का स्वागत किया है।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X