दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी- 2012 से 2018, इनकी लव स्टोरी है सुपरहिट

सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख को कंफर्म किया है। जी हां, बॉलीवुड की यह बहुप्रतीक्षित शादी 14- 15 नवंबर को होने वाली है। जाहिर है फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों सितारे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। लगभग 6 सालों की लव स्टोरी के बाद रणवीर- दीपिका शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

बधाई हो का वीकेंड धमाका, अर्जुन- परिणीति की नमस्ते इंग्लैंड का हाल बेहाल

रणवीर- दीपिका की लव स्टोरी हमेशा से सुपरहिट रही है। रणबीर कपूर से दूर होने के बाद दीपिका की लाइफ में रणवीर सिंह की एंट्री हुई। साल 2012 से इनकी लव स्टोरी की धीमी शुरुआत हुई, जब एक इवेंट के दौरान रणवीर की मुलाकात दीपिका से हुई.. और रणवीर उसी वक्त दीपिका के दिवाने हो गए।

Deepika Padukone and Ranveer Singh

जी हां, रणवीर सिंह ने खुद इस बात का इज़हार किया था कि जब उन्होंने दीपिका से मुलाकात की थी, उसी वक्त वह दीपिका पर फ्लैट हो गए थे। सिल्वर रंग के गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बता दें, दीपिका से पहले रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय तक रिलेशन में रहे। दोनों ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था।

लेकिन यह लव स्टोरी ज्यादा समय तक नहीं चली। फिर शुरु हुई दीपिका- रणवीर की प्रेम कहानी.. जो कि हर गुजरते साल पहले से ज्यादा प्रगाढ़ होती गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X