लहू मुंह लग गया..में राम-लीला का हॉट लिपलॉक
जिसमें होली के रंगो के साथ काफी छेड़-छाड़ होगी, मस्ती और रंगों से भरे हुए इस गाने की सबसे खास बात है गाने का किसिंग सीन। कहा जा रहा है कि फिल्म का तीसरा गाना काफी हॉट है क्योंकि इस गाने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच में एक हॉट लिपलॉक सीन होगा।
मालूम हो कि 15 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड़्ढा और सुप्रिया पाठक मेन रोल में हैं। फिल्म का संगीन, निर्देशन, कहानी और निर्माण सब संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है क्योंकि कुछ धार्मिक संगठनों ने फिल्म के नाम को लेकर विरोध किया है और फिल्म को बैन करने की बात कही है।
फिल्म शेक्सपीयर के नॉवेल रोमियो-जूलियट के गुजराती संस्करण की कहानी कहती है। बंदूक के सायों में रची इस प्रेमकहानी को लोग कितनी पसंद करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। वैसे फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है देखते हैं कि फिल्म की तीसरा हॉट सांग पर्दे पर औऱ लोगों के दिलों में क्या जादू जगाता है।
गौरतलब है कि यह गाना पहले ही रिलीज होने वाला था लेकिन रणवीर सिंह को डेंगू हो जाने से इस गाने की लॉचिंग को आगे बढ़ा दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
