..................... Deepika Padukone ranveer singh flaunts huge baby bump in sheer net dress ta met gala 2026 fact check - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण ने नेट ड्रेस में दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप? रणवीर सिंह ने किए जमकर KISS!

Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने दूसरे प्रेग्नेंसी फेज में हैं। इस दौरान दीपिका अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी लगातार कर रही हैं। दीपिका के दूसरे प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही हर किसी को उनके बेबी बंप और मैटरनिटी फोटोशूट्स का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Deepika Padukone Baby Bump

मेट गाला में रणवीर दीपिका ने दिखाया बेबी बंप

इसी बेसब्री से दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पहली नजर में ये तस्वीरें मेट गाला 2026 की लगती हैं। तस्वीरों में दीपिका पादुकोण जहां जालीदार ड्रेस में अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है तो वहीं रणवीर सिंह दीपिका को कभी बंप पर तो कभी लिप्स पर किस करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने किया दीपिका के बेबी बंप को KISS

सोशल मीडिया पर रणवीर-दीपिका के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही तमाम फैंस उनकी इस दौरान की और भी तस्वीरों और वीडियो की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है।

क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दीपिका पादुकोण की ये तस्वीकें असली नहीं बल्कि फेक है। क्रेजी फैंस ने रणवीर दीपिका की ये तस्वीरे AI टूल्स के जरिए तैयार की हैं जो कि हू ब हू सच्ची लगती हैं। ऐसे में दीपिका के बेबी बंप की तस्वीरें को अभी फैंस को और थोड़ा इंतजार करना ही पड़ेगा।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं। 'किंग' से सेट से दीपिका और शाहरुख का एक और वीडियो लीक हो गया है, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। वीडियो में दीपिका और शाहरुख को कैम्प्स बे में डांस करते हुए देखा जा सकता हैं।े दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X