कोरोना के खिलाफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का दान, इंस्टाग्राम पर फैंस ने की तारीफ
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में डोनेशन का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने फैंस से भी हर संभव मदद करने की अपील की। जैसे ही दोनों ने दान का ऐलान किया फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके फैसले का स्वागत किया। बता दें अब तक तमाम बॉलीवुड स्टार्स डोनेशन कर चुके हैं।
अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान ने कई बड़े ऐलान कोरोना महामारी को लेकर किए। इसके अलावा भी रणदीप हुड्डा, रजनीकांत व विक्की कौशल जैसे सितारे भी इस लिस्ट में शुमार हैं। इस मामले में एक्ट्रेसेज भी पीछे नहीं है। आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ व शिल्पा शेट्टी तो वहीं करीना कपूर, करिश्मा कपूर पहले ही दान कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications