दिख गया दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की बेटी हुआ का चेहरा, लोग बोले- आइला ये तो रणबीर कपूर पर गई है

Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter Dua Face Revealed: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने बेटी दुआ पादुकोण सिंह सितंबर में एक साल की होने वाली हैं। लेकिन रणवीर-दीपिका ने अभी तक बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। तमाम एक्साइटमेंट के बीच अब दीपिका पादुकोण की बेटी का चेहरा रिवील हो चुका है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान वो मॉम ड्यूटी पर थीं और बेटी दुआ को गोद में बैठाए राइड ले रही थीं। ऐसे में पैपराजी के कैमरों से भला ये मंजर कहां बचने वाला था। सामने आए इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान दीपिका ए्कसप्रेशन भी देती दिखाई दे रही हैं। दीपिका के हैंड मूवमेंट से साफ है कि जैसे वो इस दौरान पैपराजी की नजर से बचना चाहती हैं।
वीडियो दीपिका की बेटी दुआ की बात करें तो वो मम्मी की गोद में बैठी एक टक पैपराजी को देख रही हैं। दुआ की क्यूनेट पर फैंस फिदा दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बेटी का चेहरा रिवील होने के बाद कुछ लोग दीपिका को टीज भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दुआ का चेहरा उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से मिलता है। एक यूजर ने लिखा, "आइला ये तो रणबीर कपूर पर गई है।" हालांकि तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दुआ की क्यूटनेस पर मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि रणवीर-दीपिका भी रानी मुखर्जी, विराट अनुष्का की तरह उस सेलेब्स में हैं जिन्होंने अभी तक अपने बच्चों को चेहरे पब्लिक प्लॉफॉर्म पर रिवील नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने पैपराजी से भी अनुमति की हुई है कि वो उनके बच्चों को स्पॉट ना करें। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को फैंस से रूबरू कराने में जरा भी समय नहीं लिया था।


Click it and Unblock the Notifications