रणवीर सिंह का नाम सुनते ही दीपिका ने कहा..मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है..
पद्मावती के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की टूटने की खबर भी चर्चा में रही। लेकिन इन सारी खबरों को दीपिका पादुकोण ने मजाक में उड़ा दिया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सबसे बड़ी खूबी यही है कि दोनों फिल्म रिलीज होने से पहले भी चर्चा में रहते हैं और बाद में भी। हाल ही में दोनों की लव लाइफ को लेकर कई तरह के अफवाह उड़ी।
ऐसा भी कहा गया कि रिटर्न ऑफ जेंडर केज के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण और विन डिजेल के बीच बढ़ती हुई नजदीकियों से रणवीर सिंह बेहद खफा है।

सुनने में यह भी आया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण से दूरी भी बना ली है। साथ ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया है। लेकिन हाल ही म में दीपिका ने इन सारी बातों से पर्दा हटा दिया।
यह पूछने पर कि आपके और रणवीर सिंह के बीच अब बेक्रअप हो चुका है ऐसी खबरें आयी हैं। इस पर दीपिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि आपने क्या कहा और कैसी खबर। मुझे सुनाई नहीं दिया। वैसे आप मुझसे क्या सुनना चाहते हैं। आप जैसा चाहेंगे मैं वैसा कहने के लिए तैयार हूं।
गौरतलब है कि अपने और रणवीर के ब्रेकअप की खबरों को हंसी में उड़ा कर दीपिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके और रणवीर के रिश्ते में कोई दरार नहीं आयी है। अभी दोनों एक दूसरे के साथ है।


Click it and Unblock the Notifications