CLICKED: कभी खुशी कभी गम की याद दिलाएगी, दीपिका के ससुराल की ये फैमिली फोटो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, बेंगलुरू रिसेप्शन के बाद मुंबई वापस लौट चुके हैं। इस रिसेप्शन से वैसे तो काफी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं लेकिन अब हम आपको दिखा रहे हैं एक खास तस्वीर जिसमें दीपिका पादुकोण का ससुराल एक साथ पोज़ करते दिखाई दे रहा है। ये तस्वीर से आपको करण जौहर की कभी खुशी कभी गम ज़रूर याद आएगी।
हालांकि, इस फोटो में दीपिका की कमी खल रही है। इससे पहले भी दीपिका और रणवीर की एक फैमिली फोटो शादी के बाद ही वायरल हुई थी जहां दीपिका पादुकोण अपनी सास का हाथ थामे नज़र आई थीं। ये फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी और अब रणवीर सिंह भवनानी की ये K3G फोटो इंटरनेट पर शेयर हो रही है। देखना है कि करण जौहर इस तस्वीर पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

दीपवीर के नाम से मशहूर हो चुका ये नवविवाहित जोड़ा, एयरपोर्ट से हाथों में हाथ डाले बाहर निकला। दीपिका और रणवीर का स्वागत, काफी कैमरों ने किया और दोनों ने रूक कर कैमरों को हमेशा की तरह वो दिया जो वो चाहते थे।
दीपिका और रणवीर का बेंगलुरू रिसेप्शन, होटल लीला पैलेस से रखा गया था जहां दीपिका सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी में दिखाई दी थीं। वहीं रणवीर सिंह काली शेरवानी में दिखाई दिए थे जिस पर कढ़ाई थी। इन दोनों का ही लुक सब्यसाची ने डिज़ाइन किया था और इस रिसेप्शन में रणवीर और दीपिका ने सोलो तस्वीरें देने से मना कर दिया था।
अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने मुंबई रिसेप्शन की तैयारी करेंगे जो कि 28 नवंबर को है और रणवीर - दीपिका के मुंबई के रिश्तेदार, इस रिसेप्शन में आमंत्रित हैं। इसके बाद रणवीर और दीपिका अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को एक शानदार जश्न रखेंगे।
रणवीर सिंह इस जश्न के बाद अपनी आने वाली रोहित शेट्टी फिल्म सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म की रिलीज़ के बाद ये कपल, अपने हनीमून पर निकल जाएगा जहां वो नए साल का स्वागत करेंगे।
देखिए दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की Inside Pics -


Click it and Unblock the Notifications
