शादी होते ही बॉलीवुड सितारों ने रणवीर-दीपिका को दी शादी की शुभकामनाएं, देखें लाजवाब Tweets
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से शादी कर ली और हमसफर बन गए हैं। बता दें कि उनकी शादी के खबरें आने के बाद लगातार बॉलीवुड से बधाइयों का सिलसिला शुरु हो गया और कई स्टार्स ने दोनो को शादी की ढेर सारी बधाईयां दी हैं। बता दें कि इस लिस्ट में जाने माने नाम जैसे करण जौहर, रीतिश देशमुख, निमरत कौर और सिमी ग्रेवाल शामिल है।
हालांकि करण जौहर ने सबसे पहला ट्वीट किया था और कहा था कि दोनो को नजर ना लगे। गौरतलब है कि आज यानि 15 नवंबर को दोनो की शादी सिंदी रीति रिवाज के हिसाब से होनी है।

रणवीर- दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में बने विला डेल बालबियानेलो में हुई है। यहां काफी सेक्यूरिटी रखी गई है, ताकि एक भी तस्वीर लीक ना हो पाए। यहां तक की मेहमानों को भी मोबाइल रखने की मनाही है और यही कारण है कि अभी तक विवाह की एक भी तस्वीर बाहर नहीं आई है।
जिस वजह से उत्साह काफी बना हुआ है। दुल्हा- दुल्हन बने रणवीर- दीपिका को देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा इंतजार कर रहें है। फिलहाल आप देखिए ये ट्वीट्स जिनमें बॉलीवुड के नए जोड़े को सितारों ने बधाईयां दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications