दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह की बेहद फ़िल्मी है प्रेम कहानी, एक सीन ने धड़का दिया था दोनों का दिल!
Deepika Padukone Ranveer Singh Love Story: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है। दरअसल जल्दी ही एक बार फिर से दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में दूसरी प्रेगनेंसी की इस कपल ने घोषणा कर दी है।

दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की जिसमें बेटी ने हाथ में प्रेगनेंसी किट पकड़ी हुई थी। लेकिन दुआ का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। तो चलिए आज हम आपको दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी 'दीपवीर' के नाम से काफी ज्यादा फेमस है। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे के डेट किया और उसके बाद में शादी की। दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में ओम शांति ओम फिल्म से की थी। लेकिन रणवीर सिंह ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।
बाद में साल 2013 में संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में देखा गया था। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत यहीं से हुई थी।
उनकी शूटिंग के वक्त रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत ज्यादा करीब आ गए थे। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। बताया जाता है की फिल्म में एक सीन के दौरान दोनों एक दूसरे में खो गए थे। डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे में इतना खो गए थे कि कुछ उनको समझ नहीं आया।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2015 में सगाई कर ली थी। हालांकि दोनों ने एक अभी भी इस बात को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की बाद में निर्माता करण जौहर के रियलिटी चैट शो में दोनों ने इस बात का खुलासा किया था।
बाद में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में दो रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई थी। 14 नवंबर 2018 को दोनों ने कोंकणी शादी की थी। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी मां की दी हुई कांजीवरम साड़ी पहनी। इसके बाद 15 नवंबर 2018 को सिंधी रिवाज से दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था। इसके बाद में 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का जन्म हुआ और अब जल्दी कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications