Deepika Padukone दूसरी बार बनेंगी मां, खास अंदाज़ में शेयर की गुडन्यूज़
Deepika Padukone Announced Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी काफी ज्यादा बॉलीवुड में पसंद की जाती है। दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेगनेंसी की कुछ वक्त से काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 में हुआ था। जिसकी उम्र 1.5 साल की हो चुकी है।

लेकिन अब हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह द्वारा दूसरी प्रेगनेंसी की खबर की पुष्टि कर दी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दुआ की एक तस्वीर को शेयर किया।
दुआ की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उसने अपने हाथ में प्रेगनेंसी किट पड़ी हुई है। जिससे यह साफ हो जाता है की दुआ अब जल्दी ही बड़ी बहन बनने वाली है और दीपिका पादुकोण जल्दी ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है।
जैसे ही दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से शेयर किया वैसे ही लोग उनको बधाई देने लगे। काफी लोग तो दीपिका पादुकोण को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोग कह रहे हैं कि दुआ अब बड़ी बहन बन जाएगी।
अगर हम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों की शादी 14 नवंबर 2018 में इटली में हुई थी। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल भी कहा जाता है। शादी के 6 साल बाद उनकी पहली बेटी हुई थी और अब जल्दी ही और दूसरा बेबी भी होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications