रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की धमाकेदार जोड़ी- चौथी बार आएंगे साथ- 2020 रिलीज
लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और अजय देवगन को पहले ही फाइनल कर लिया गया था। फिर फिल्म से तबू जुड़ीं, जो अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पादुकोण को साइन किया जा सकता है। फिलहाल दीपिका ने स्क्रिप्ट सुन ली है, लेकिन फाइनल फैसला नहीं सुनाया है।
अजय देवगन की बिग बजट फिल्म तानाजी- सलमान खान की धमाकेदार एंट्री!
गौरतलब है कि यदि दीपिका इस फिल्म के लिए राजी हो जाती हैं तो रणबीर कपूर के साथ यह उनकी चौथी फिल्म होगी। बचना ए हसीनो, ये जवानी है दिवानी और तमाशा के बाद दोनों लव रंजन की फिल्म में धमाका कर सकते हैं। लव रंजन की यह फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

फिलहाल फिल्म की टाइटल भी फाइनल नहीं की गई है। इस फिल्म से पहली बार लव रंजन- अजय देवगन और रणबीर कपूर जुड़ने वाले हैं। लिहाजा, फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 2019 के मध्य तक फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं कि सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद लव रंजन की फिल्मों से भी फैंस की उम्मीद बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications