फिर से पर्दे पर दो दीवानों की जवानी का 'तमाशा'
एक बार पर्दे पर फिर से पिछले साल की हसीन जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिखायी पड़ने जा रही है। इस बार आर्यन मुखर्जी नहीं बल्कि इम्तियाज अली दोनों को साथ में कास्ट करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'तमाशा' है जिसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।
फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसके लिए काफी रिसर्च की जा चुकी है। इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार और दीपिका पादुकोण के साथ लव आज कल.. जैसी सुपरहिट फिल्में दी है लेकिन ऐसा पहली बार है कि वो दोनों को साथ में कास्ट कर रहे हैं।
Pics: दीपिका पादुकोण की हसीन तस्वीरें
रणबीर-दीपिका ब़ॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों को साथ में लोग देखना पसंद करते हैं। दोनों ने पिछले साल 'यह जवानी है दीवानी' जैसी ब्लॉकब्लास्टर मूवी दी थी।
भले ही रणबीर-दीपिका का ब्रेकअप हो चुका है और रणबीर, कैटरीना संग और दीपिका, रणवीर सिंह के साथ बिजी हैं लेकिन आज भी दोनों की कमेस्ट्री लाजवाब है। इसलिए दोनों को लोग साइन करने के लिए तैयार रहते हैं। देखते हैं अ्ली दोनों की कमेस्ट्री को पर्दे पर किस तरह से पेश करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
