..................... Deepika Padukone, Ranbir Kapoor spotted at Luv Ranjan’s house - Hindi Filmibeat

लव रंजन के घर पहुंचे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण- अगली फिल्म की होगी घोषणा?

By Staff

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हमेशा से सबकी फेवरिट रही है। दोनों सितारे इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में अंतिम बार साथ दिखे थे। वहीं, फैंस दोनों को फिर से साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, बीती रात रणबीर और दीपिका को लव रंजन की ऑफिस से एक साथ निकलते देखा गया है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि लव रंजन की अगली फिल्म में ये जोड़ी फाइनल है।

फिल्म 'बचना ए हसीनो', 'ये जवानी है दिवानी' और 'तमाशा' के बाद ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में शामिल हो गई थी। सोशल मीडिया पर ये जोड़ी कितनी हिट है, इसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। ट्विटर, इंस्टाग्राम रणबीर- दीपिका के कई फैन क्लब्स हैं। और हर किसी की यही चाहत है कि ये जोड़ी फिर से किसी फिल्म में साथ दिखे।

Deepika, Kapoor

बहरहाल, लगता है कि लव रंजन रणबीर- दीपिका के फैंस की इच्छा पूरी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लव रंजन की अगली फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर तो फाइनल हैं, लेकिन क्या दीपिका को भी उसी फिल्म से जोड़ा जाएगा.. या ये दोनों सितारे किसी दूसरी फिल्म में नजर आएंगे? उम्मीद है लव रंजन इसका खुलासा जल्दी ही करेंगे। फिलहाल दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' और कबीर खान की फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X