CONFIRM: लव रंजन की अगली फिल्म में साथ काम करेंगे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

कॉफी विद करण का पहला एपिसोड आ चुका है और दीपिका पादुकोण - आलिया भट्ट ने करण जौहर के काउच पर बैठकर कुछ बातें खुद ही कह दीं और कुछ करण जौहर के मुंह से निकल गईं। इन्हीं में से एक है दीपिका पादुकोण के अगले प्रोजेक्ट की जानकारी। दरअसल, बातों बातों में करण जौहर के मुंह से निकल गया कि दीपिका अपनी अगली फिल्म रणबीर के साथ साइन कर चुकी हैं।

जैसे ही करण ने ये बोला, दीपिका का एक्सप्रेशन कुछ बदला। लेकिन तब तक करण के मुंह से ये निकल ही चुका था। हालांकि ये जानकारी, शो में एडिट नहीं की गई और इसका मतलब साफ है कि जल्दी ही इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के साथ अपनी चौथी फिल्म करने जा रही हैं।

deepika-padukone-ranbir-kapoor-are-doing-luv-ranjan-s-next-film

इसके पहले, दीपिका और रणबीर, बचना ऐ हसीनों, ये जवानी है दीवानी, तमाशा में नज़र आ चुके हैं। जहां बचना ऐ हसीनों के दौरान दोनों डेट कर रहे थे। बाकी दोनों फिल्में इस जोड़ी ने अपने ब्रेकअप के बाद की है। अब देखना है कि लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी में दोनों कैसे तड़का लगाते हैं।

दिलचस्प ये है कि दीपिका और रणबीर के मौजूदा पार्टनर - आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी एक साथ दो फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें पहली है ज़ोया अख्तर की गली बॉयज़ और दूसरी है करण जौहर की तख्त।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X