रजनीकांत के लिए दीपिका ने दिया धोखा, नहीं करेंगी रेस
लगता है कि दीपिका पादुकोण को धोखा देने की आदत सी पड़ गई है। तभी तो फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद चलते दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'रेस 2' छोड़कर फिल्म के निर्माता को मुसीबत में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि इस बाला ने रजनीकांत के लिए फिल्म के निर्माता को धोखा दिया है।
ऐसे में अब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने प्रियंका चोपड़ा से मदद मांगी है कि वो इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो जाएं। आपको बता दें कि इस फिल्म में कलाकारों को कई बार बदला गया जिससे फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हो गया। दीपिका ने भी चार दिन की शूटिंग की और फिल्म को छोड़ दिया जिससे और प्रॉबलम आ गई है।
दीपिका इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रही थी। जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। अब फिल्म के निर्माता की पूरी आस प्रियंका चोपड़ा पर ही लगी है।
इससे पहले भी इस रोल के लिए प्रियंका को ही याद किया गया था लेकिन फिर दीपिका को साइन किया गया। शूटिंग से पहले भी दीपिका फिल्म छोड़ने वाली थी लेकिन फिर उन्होंने काम शुरू कर दिया। दीपिका को हाल ही में रजनीकांत की फिल्म कोचादियां में साइन किया गया है। कहा जा रहा है कि दीपिका इस ने इस फिल्म के लिए रेस 2 में काम करने से मना कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications