स्पिरिट के बाद Deepika Padukone के हाथ से निकली सुपरहिट Kalki 2898 AD? इस डिमांड की वजह से फिसली दूसरी फिल्म!

Deepika Padukone

Deepika Padukone Quits Kalki: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहले खबर आई कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी है और अब कई रिपोर्ट्स दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Kalki 2898 AD के दूसरे पार्ट से भी किनारा कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

Bollywood.mobi की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने Kalki 2898 AD Part 2 के मेकर्स से सिर्फ 8 घंटे की वर्क शिफ्ट में काम करने की डिमांड की थी। दरअसल, दीपिका सितंबर 2024 में मां बनी हैं और अब वह अपनी बेटी 'दुआ' के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं।

लेकिन फिल्म का स्केल बहुत बड़ा है और इसकी शूटिंग में लंबा वक्त और बड़ी टीम लग सकती है। ऐसे में मेकर्स के लिए दीपिका की शर्तों को मानना मुश्किल हो गया। इसी वजह से अब फिल्म में या तो दीपिका का रोल छोटा किया जाएगा या उन्हें फिल्म से हटाया भी जा सकता है।

Kalki 2898 AD में दीपिका का किरदार

फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका एक प्रेग्नेंट औरत के रोल में नजर आई थीं, जो भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को जन्म देने वाली है। दूसरा पार्ट इसी कहानी को आगे ले जाएगा, जिसमें उस बच्चे का जन्म होगा जो दुनिया को इस बुराई से बचाएगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं।

Spirit से क्यों हुईं बाहर?
कुछ दिन पहले दीपिका को लेकर यह भी खबर आई थी कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म Spirit से भी खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म के लिए ना सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, बल्कि ज्यादा फीस और प्रॉफिट शेयर भी मांगा था। हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया, लेकिन वांगा ने अचानक तृप्ति डिमरी को फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस घोषित कर दिया।

डायरेक्टर का इशारों-इशारों में तंज

संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि उसने फिल्म की स्क्रिप्ट लीक कर दी। उन्होंने लिखा- "जब मैं किसी एक्टर को स्क्रिप्ट सुनाता हूं, तो पूरा भरोसा करता हूं। लेकिन जब कोई उसे लीक कर दे, तो ये उस इंसान का असली चेहरा दिखाता है। क्या यही feminism है? मेरे लिए फिल्ममेकिंग सब कुछ है, लेकिन आप इसे कभी नहीं समझ पाएंगी।"

अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं

अब तक दीपिका या फिल्म के मेकर्स की ओर से इन रिपोर्ट्स पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लगातार दो बड़ी फिल्मों से बाहर होना उनके करियर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone kalki 2898 ad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X