एक तस्वीर ने दिया प्रूफ...सलमान की दीपिका चॉइस थी PERFECT!
दीपिका पादुकोण प्रेम रतन धन पायो के लिए सलमान खान और सूरज बड़जात्या की पहली चॉइस थीं ये तो सबको पता है। लेकिन अब दीपिका ने कुछ ऐसा किया कि हमें बस लगा कि वाकई वो प्रेम रतन धन पायो की परफेक्ट चॉइस थीं।
दरअसल, प्रेम रतन धन पायो बिल्कुल खालिस देसी कहानी थी। जबकि सोनम कपूर और उनके बोलने के तरीके में इतना इंटरनेशनल अंदाज़ कहां से आया पता नहीं, पर वो एक ऐसी चीज़ है जो कोई इग्नोर नहीं कर पाता।
[FINALLY: ऋतिक - दीपिका मिलकर देंगे एक 'खान' ब्लॉकबस्टर!]
अब वो गाना तो सबको याद ही होगा जहां सलमान खान अपनी राजकुमारी के लिए चकली चिवड़ा लेते चले, थोड़ा थोड़ा लेते चले गाते रहते हैं। तो बस सलमान खान की वो चकली चिवड़ा वाली राजकुमारी दीपिका पादुकोण ही थीँ।
और ये उन्होंने एक तस्वीर डालकर साबित कर दिया। दीपिका पादुकोण आजकल हॉलीवुड में अपनी इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं पर वो घर को बहुत ज़्यादा मिस कर रही हैं और उन्होंने डाली एक देसी तस्वीर -


Click it and Unblock the Notifications
