इस मॉडल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'दीपिका पादुकोण ने मुझे प्रपोज किया, हम ऑटो में घूमा करते थे'

Muzammil Ibrahim On Deepika Padukone: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड मजम्मिल इब्राहिम की पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मजम्मिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और दीपिका के रिश्ते को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर फैंस भी कहेंगे-'ये कब हुआ?'
करियर के शुरुआती दिनों में थे साथ
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर मजम्मिल ने बताया कि दीपिका से उनकी पहली मुलाकात टॉमी हिलफिगर के एक फैशन शो में हुई थी। उस समय दोनों ही मॉडलिंग की दुनिया में नए थे। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि मजम्मिल का कहना है- दीपिका ने पहले उन्हें प्रपोज किया था। जी हां, मजम्मिल के अनुसार, ये उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप था और दीपिका भी उस वक्त मुंबई में नई-नई थीं।
शुरुआती दिनों में मजम्मिल ज्यादा फेमस थे
उन्होंने कहा- 'हमने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। वो मेरे लिए पहली थी और मैं उसके लिए। उस वक्त मैं 'परदेसीया' गाने और 'ग्लैडरैग्स' की वजह से काफी फेमस हो गया था। दीपिका उस वक्त सिर्फ एक मॉडल थी।'
मजम्मिल ने किया था ब्रेकअप
मजम्मिल का कहना है कि उन्होंने खुद दीपिका से रिश्ता खत्म किया और उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। मजम्मिल ने बताया- 'मैं किसी से ब्रेकअप करने के बाद पछताता नहीं। आज दीपिका सुपरस्टार है और मैं नहीं। लेकिन मैं उसका बहुत बड़ा फैन हूं।'
'ऑटो में साथ घूमते थे'
इंटरव्यू के दौरान मजम्मिल थोड़े नॉस्टैल्जिक भी हुए। उन्होंने याद किया कि कैसे मुंबई की बारिश में दोनों ऑटो रिक्शा में घूमते थे। एक बार तो उन्होंने ऑटो ड्राइवर से दीपिका का फेवरेट गाना लगातार डेढ़ घंटे तक चलवाया था- ताकि वो खुश रहे।
शादी के बाद टच में नहीं मजम्मिल और दीपिका
ब्रेकअप के बाद भी दोनों की बातचीत कभी-कभार होती थी। मजम्मिल के मुताबिक, शादी से पहले तक दीपिका उनसे टच में थीं और दोनों एक-दूसरे की कामयाबी पर बधाई देते रहते थे। लेकिन जब दीपिका ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी कर ली, तब से उनके बीच बातचीत भी खत्म हो गई।


Click it and Unblock the Notifications