दीपिका पादुकोण बनेंगी प्रॉड्यूसर..सीधा छलांग हॉलीवुड पर!
दीपिका पादुकोण जल्द ही एक फिल्म प्रॉड्यूस करेंगी। खबरों की मानें तो दीपिक हॉलीवुड फिल्म 'लारा क्रॉफ्ट' के रीमेक को प्रोड्यूस कर सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा की तरह अब दीपिका पादुकोण भी अब फिल्म प्रॉड्यूसर बनने की सोच रही हैं। खबर है कि इन दिनों दीपिका स्क्रिप्ट को पढ़ रही हैं और जल्द ही वो फिल्म प्रोड्यूस करेंगी। खबरों की मानें तो दीपिका हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'लारा क्रॉफ्ट' के रीमेक को प्रोड्यूस कर सकती हैं।

आपको बता दें कि लारा क्रॉफ्ट फिल्म में एंजेलीना जौली हैं जो एक एक्शन फिल्म है। बता दें कि पिछले ही दिनों दीपिका के फिल्म प्रोड्यूस करने की खबरें आ गई थीं।
हालांकि अभी लारा क्रॉफ्ट फिल्म को प्रोड्यूस करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद यही लगाई जा रही है कि दीपिका इसी फिल्म के रीमेक को प्रोड्यूस करेंगी।
#Strange: अब इस हीरोइन का दाउद इब्राहिम कनेक्शन...मिलने आ रहा परिवार
आपको याद दिलाते चलें कि दीपिका पादुकोण कि हॉलीवुड फिल्म XXX-Return Of The Xander Cage आ रही है ृ, जिसमें आप दीपिका को एक्शन करते हुए पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications