5 मिनट के ठुमकों के लिए 4 करोड़...ये होता है STARDOM!
स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए। हाल ही में आईफा अवार्ड खत्म हुए हैं लेकिन यहां सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।
ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि आईफा अवार्ड में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन दरअसल, असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर।
प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था।
[#BreakUp: ''मुझे कोई आईडिया नहीं कि दीपिका ने ऐसा क्यों किया!"]
अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। हॉलिवुडिया कीमत!
पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। इस कॉनट्रैक्ट की कीमत है 25 करोड़ रूपये।
जानिए बाकी हीरोइनों की बॉलिवुडिया कीमत -


Click it and Unblock the Notifications