#Coronavirus: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को दिया एक खास चैलेंज
कोरोना वायरस ने विश्व भर को अपने चपेट में ले लिया है। इससे ग्रसित होकर दुनियाभर में लाखों जानें जा चुकी हैं, जबकि अभी भी खतरा टला नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। और अब इससे बचने के लिए 'सेफ हैंड्स चैलेंज' अभियान चलाया जा रहा है। WHO ने दुनियाभर में अन्य सेलिब्रिटियों समेत भारत से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को इस अभियान के लिए नॉमिनेट किया है।
WHO के इस चैलेंज में वायरस से बचने के लिए हाथ धोने का एक वीडियो शेयर करना है, जिसमें बताया गया हो कि आखिर हाथ धोने का सही तरीका क्या है। अब डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल Tedros Adhanom Ghebreyesus ने दुनियाभर के कई सेलेब्स को इसके लिए नॉमिनेट किया है।

कोरोना वायरस फैलने के बाद से डब्ल्यूएचओ इसकी रोकथाम के लिए कई कदम उठा चुका है और लगातार इस पर काम कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने एक वीडियो के जरीए कहा था कि कोरोना से बचने के लिए 20 सेकंड तक हाथों को साबून से धोएं। अब इसे सेफ हैंड चैलेंज का रूप दिया गया है।
गौरतलब है कि कोरोनोवायरस का संक्रमण चीन और भारत के अलावा दक्षिण कोरिया और इटली तक फैल चुका है। विश्व भर में लाखों लोग इससे जूझ रहे हैं, जबकि हजारों जानें जा चुकी हैं। भारत में भी 107 केस सामने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications